रायपुर वॉच

ननि की टीम दिखी सख्त, राजधानी के बाजारों में धुमकर नियमो को तोडऩे वालों पर की गई कार्रवाई

Share this
  • नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो की टीमो ने पुलिस की टीम के साथ बाजारों में सुबह से घूमकर मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम न मानने वालो पर जुर्माना करने की कार्यवाही की
  • लगभग 300 से अधिक लोगो पर नियमो को तोडऩे पर दोपहर तक 38380 रू. जुर्माना

रायपुर : जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के आदेषानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के निर्देषानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो के नगर निवेष, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों द्वारा पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर जोन स्तर पर जोन के बाजारों में रायपुर शहर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कारगर तरीके से करने निरंतर मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लॉकडाउन नियम तोडने वाले लोगो व दुकानदारों पर जुर्माना कार्यवाही उन्हें कडी हिदायत देकर निरंतर जारी है। आज लॉकडाउन खुलने के बाद पहले दिन सुबह से ही नगर निगम के सभी 10 जोनो की टीमो ने पुलिस प्रषासन की टीम के साथ विभिन्न बाजारो में सुबह 6 बजे से घूमकर लगातार नियम तोडने वालो पर जुर्माना कार्यवाही जारी रखी । दोपहर 12 बजे तक नगर निगम की 10 जोनो की लगभग 30 टीमे विभिन्न बाजारों में 300 से अधिक नियम तोडने जिनमें मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम नहीं मानने वाले मुख्य रूप से सम्मिलित है पर 38380 रू. का जुर्माना उन्हें चेतावनी देकर वसूल चुकी थी एवं कार्यवाही निरंतर सभी 10 जोनो में बाजारों में निरंतर जारी है। सभी जोनो की ओर से बाजारो में हैण्ड लाउडस्पीकर की सहायता से घूम-घूमकर लोगो से रायपुर जिला प्रषासन के नियमो का पालन करने मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने आव्हान किया जा रहा है। नागरिको से निरंतर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को जनजीवन एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर तरीके से रोकने सभी स्वास्थ्य नियमों का पूर्ण व्यवहारिक तरीके से बाजार में पालन करने एवं आवष्यक कार्य होने पर ही बाजार में आने का आव्हान रायपुर जिला प्रषासन द्वारा जारी दिषा निर्देषों के परिपालन हेतु किया जा रहा है। आज सुबह से नगर निगम जोन 1 की टीम ने 17 लोगो पर 1700 रू. जुर्माना मास्क नहीं पहनने पर वसूला। जोन 2 की टीम ने जोन कमिष्नर के नेतृत्व में अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वाले 48 लोगो से 4800 रू. जुर्माना किया। जोन 3 की टीम ने 22 लोगो पर 3600 रू. नियम तोडने पर जुर्माना किया। वहीं जोन 4 की टीम ने 23 लोगो पर 2600 रू. नियम तोडने पर जुर्माना किया। जोन 5 ने 48 लोगो पर 5600 रू. जुर्माना नियम तोडने पर किया। जोन 6 की टीम ने आज सुबह अंतरराज्यीय बस टर्मिनल रावणभाठा के मैदान से सुबह 3 बजे से नियम विपरीत लगा लिये गये थोक सब्जी बाजार के थोक व चिल्हर लगभग 200 से अधिक सब्जी फल व्यवसायियों को वहां से पुलिस प्रषासन की टीम के सहयोग से हटाने की कार्यवाही की। जोन 6 कमिष्नर श्री दिनेष कोसरिया ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेषानुसार आज सुबह 5 बजे से पुलिस प्रषासन के साथ मिलकर जोन 6 की नगर निवेष एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमो ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल रावणभाठा के मैदान में सघन अभियान चलाकर 200 से अधिक थोक व चिल्हर सब्जी फल व्यवसायियों को वहां से उनके सामानो सहित हटाने की कडी कार्यवाही नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम हेतु की। वहां 1 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल के करकमलों से नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से सूडा द्वारा नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के लोकार्पण की प्रषासनिक तैयारियां जारी है। इसे देखते हुए वहां थोक चिल्हर सब्जी फल बाजार बस टर्मिनल मैदान में लगाने नहीं दिया जायेगा। इस संबंध में संबंधित थोक चिल्हर सब्जी फल व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दे दी गई। जोन 6 की टीम ने संतोषी नगर बाजार में सडक बाधा के कारण व्यवसायी श्री सुनील सिंह पर 2000 रू. सडक बाधा शुल्क लगाया। टिकरापारा नंदी चौक तरूण सब्जी बाजार संतोषी नगर में अभियान चलाकर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियम तोडने वालो से 5000 रू. जुर्माना चेतावनी देकर जोन 6 की टीम ने वसूला। जोन 7 ने मास्क नहीं पहनने वाले 38 लोगो से आज अभियान चलाकर 3750 रू. जुर्माना वसूला। इसी प्रकार जोन 8 की टीम ने आज मास्क नहीं पहनने पर 27 लोगो से 2700 रू. जुर्माना वसूला। जोन 9 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 85 लोगो से 5730 रू. जुर्माना किया। जोन 10 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 28 लोगो से 2800 रू. जुर्माना किया। अभियान सभी 10 जोनो में नगर निगम ने पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर चलाया जो कोविड 19 के संक्रमण के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रसार की कारगर रोकथाम करने जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रषासन के आदेषानुसार एवं नगर निगम प्रषासन के निर्देषानुसार निरंतर आगे भी जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से जारी रहेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *