रायपुर वॉच

मंत्री रविन्द्र चौबे ने 13 करोड़ 20 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Share this

रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे अपने विधानसभा क्षेत्र साजा के ठेलका गांव पहुँचे जहां 13 करोड़ 20 लाख के विकास कार्यों का लोकापर्ण और भूमिपूजन किया। साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित ठेलका में नवीन भवन गोदाम एवं एटीएम का लोकापर्ण किया।

वही कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने क्षेत्र के किसानों से सौजन्य मुलाकात की और हालचाल जाना। किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि बेमौसम बारिश के मद्देनजर हाल में ही सप्ताह दिनों से धान खरीदी बंद था। लेकिन किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। आगामी दिनों में जरूरत के हिसाब से तारीख बढ़ाकर किसानों का एक एक दाना धान लिया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *