देश दुनिया वॉच

Aaj Ka Panchang 18 Jan 2022: आज से शुरू हो रहा है पवित्र माघ माह, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Share this

Aaj Ka Panchang 18 January 2022: आज 18 जनवरी, मंगलवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से माघ के पवित्र माह की शुरूआत हो रही है। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व है। पुराणों में माघ माह को मोक्ष का माह कहा गया है। इस माह में गंगा-यमुना आदि पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पाप का नाश होता है और नये जीवन की प्राप्ति होती है। माघ के पूरे महीने प्रयाग में संगम तट पर एक महीने कल्पवास करने का भी विधान है। इस माह में मौना अमावस्या, वसंत पंचमा और माघी पूर्णिमा के स्नान विशेष फल दायी माने जाते हैं। पवित्र नदियों के तट पर इस माह में माघ के मेले का भी आयोजन होता है। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांगः

आज 18 जनवरी 2022 का पंचांग।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: माघ स्नान प्रारंभ।

विशेष: प्रतिपदा तिथि वृद्धि।विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 30 घंटे 48 मिनट तक, पुष्य नक्षत्र 30 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् आश्लेषा नक्षत्र विषकुंभ योग 16 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रीति योग कर्क में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बज कर 15 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 49 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज शाम को 06 बजकर 06 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 07 बजकर 38 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *