रायपुर वॉच

न्यूज एंकर महिमा शर्मा का निधन: मीडिया ग्रुप ने रखी श्रद्धांजलि सभा, आज शाम दी जाएगी श्रद्धांजलि

Share this

रायपुर। निजी वेब पोर्टल की एंकर महिमा शर्मा (Anchor Mahima Sharma) का निधन हो गया है। बुधवार को सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। इस दुःखद सूचना से मीडिया जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर आज गुरुवार शाम 6:30 बजे मरीन ड्राइव (marine drive raipur) पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई है।

दरअसल महिमा बुधवार को रायपुर से भिलाई जा रही थीं। वे अपने भाई का जन्मदिन मानाने के लिए ही भिलाई जा रही थीं। तभी वे भिलाई के छावनी हाइवे केंटीन के पास एक टैंकर की चपेट में आ गईं। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। महिमा शर्मा का निधन (Mahima Sharma passes away) मीडिया जगत के लिए बेहद दुखद है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *