देश दुनिया वॉच

Aaj Ka Panchang: 07 जनवरी 2022 का पंचांग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Share this

Aaj Ka Panchang: आज 07 जनवरी, शुक्रवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। जो कि दिन में 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगी इसके बाद षष्ठी तिथि लगेगी। आज शुक्रवार का दिन होने कारण आज मां लक्ष्मी और मां संतोषी के व्रत और पूजन का विधान होता है। मां लक्ष्मी के पूजन से धन-धान्य की प्राप्ति होती है तो मां संतोषी का व्रत भक्तों के सभी कष्ट और संकट दूर करता है। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह संबंधित दोष दूर करने के लिए भी विशेष होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस समय पंचक और खरमास चल रहा है, इसलिए इस काल में कोई शुभकार्य नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांगः

आज 7 जनवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 11 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 30 घंटे 20 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र व्यतिपात योग 13 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग कुंभ में चंद्रमा 24 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 37 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज सुबह को 10 बजकर 09 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय शाम 10 बजकर 57 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 12 मिनट से 04 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से शाम 03 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात्रि को 08 बजकर 50 मिनट से लेकर रात्रि को 10 बजकर 26 मिनट तक।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *