देश दुनिया वॉच

19 से 21 फरवरी तक उज्जैन दौरे पर रहेंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सालभर के काम-काज की होगी समीक्षा

Share this

उज्जैन: RSS chief Dr. Mohan Bhagwat in Ujjain राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 19 से 21 फरवरी तक मध्य प्रदेश के उज्जैन दौरे पर रहेंगे। संघ प्रमुख, प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सालभर के काम-काज की समीक्षा कर आगे का टारगेट तय करेंगे। माना जा रहा है इस दौरान बीजेपी सरकार के कामकाज की भी समीक्षा होगी। इसे विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

RSS chief Dr. Mohan Bhagwat संघ प्रमुख के 3 दिन उज्जैन में रहने की तारीख तय हो चुकी है। अब तीन दिनी प्रांतीय बैठकों और बाकी कार्य़क्रम तय किए जा रहे हैं। डे टू डे कौन सी बैठकें होंगी और उनमें शामिल होने वाले पदाधिकारियों की सूची के साथ बैठक के विषय पर मंथन किया जा रहा है। बैठकों का आयोजन महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित माधव सेवा न्यास परिसर में हो सकता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *