प्रांतीय वॉच

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विद्युत कर्मियों को मिला पदोन्नति एवं उच्च वेतनमान का तोहफा

Share this

तापस सन्याल दुर्ग – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के 16 विद्युत कर्मियों को प्रमोशन 13 कर्मियों को उच्च वेतनमान एवं 03 कर्मियों को पुनर्पदनामित का उपहार नववर्ष के अवसर पर मिला है। दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ 03 कार्यालय सहायक श्रेणी-दो कोे श्रेणी-एक, 03 कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन कोे श्रेणी-दो, 01 भृत्य को दफ्तरी, 09 परिचारक श्रेणी -दो(लाइन) को परिचारक श्रेणी -एक(लाइन) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उक्त आशय के आदेश मुख्य अभियंता श्री एम.जामुलकर द्वारा दिनांक 29 दिसंबर 2021 को जारी कर दिया गया हैं। इस अवसर पर श्री जामुलकर ने पदोन्नत, उच्च वेतनमान प्राप्त एवं पुर्नपदनामित हुए कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की सलाह दी है। श्री जामुलकर ने कहा कि विद्युत विभाग की पहली प्राथमिकता है, उपभोक्ताओं की संतुष्टि। इसलिए उपभोक्ता सेवा में और अधिक समर्पित होकर तत्परता से कार्य करना है। उल्लेखनीय है कि कार्यालय सहायक श्रेणी दो से श्रेणी एक पर  सीता राम वर्मा,  खेमू राम देवांगन एवं माधो प्रसाद निर्मलकर, कार्यालय सहायक श्रेणी तीन से श्रेणी दो के पद पर  आशीष वर्मा,  नीलकंठ साहू एवं  मीनू साहू, भृत्य से दफ्तरी के पद पर  विष्णु प्रसाद पटेल तथा परिचारक श्रेणी दो(लाइन) से परिचारक श्रेणी एक(लाइन) के पद पर विजय कुमार वर्मा,  मुकेश कुमार,  राज कुमार पटेल,  नारायण लाल नेताम,  विजय कुमार वर्मा,  राजेश कुमार निर्मलकर, यतिश कुमार वर्मा,  उमेश सिंह एवं  सोमनाथ यादव को पदोन्नति प्रदान की गई है। इसके अलावा  विजय कुमार वर्मा, अनिल कुमार ठाकुर,  विक्रम सिंह चौरे, ए.संतोष कुमार,  के.सूर्यनारायण,  जी.हरिशंकर,  चुन्नीलाल साहू, श्री नारायण लाल नेताम, श्री खम्हन लाल साहू, श्री अनिल सिंह, श्री बी.जगन्नाथ राव, श्रीमती श्यामा भूआर्य एवं श्रीमती अहिल्या बाई बंछोर को उच्च वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है। इसी तारतम्य में लगातार चार वर्षों की संतोषजनक सेवा प्रदान करने पर 03 परिचारक श्रेणी तीन(लाइन) को परिचारक श्रेणी दो(लाइन) के पद पर पुनर्पदनामित किया गया है। जिनमें  संतोष कुमार साहू,  नारायण प्रसाद साहू एवं विवेक कुमार बिबे शामिल हैं। दुर्ग क्षेत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता  एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता एस.आर.बांधे,  ए.के.गौराहा एवं  तरुण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता  सनीली चौहान एवं श्रीमती ममता कश्यप, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती प्रभा थोरात एवं  ए.के.गंजीर सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पॉवर कंपनी के प्रति आभार जताते हुए कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *