अर्जुनी : वर्तमान समय मे कोविड 19 कोरोना वायरस के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए जंहा जिले में 22 सितंबर से 29 सितम्बर सात दिनों तक लॉक डाउन है। इसी तारतम्य में कृमि मुक्त भारत के सपने को साकार करने हेतु कृमि नाशक दवाइयों बच्चो को खिलाया जा रहा है , अर्जुनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों के द्वारा प्रत्येक वार्ड के बच्चों को कृमि दवाइयों का सेवन कराया गया। इसके साथ इनके द्वारा मास्क व हाथो को शैनेटाइज व सोशल डिस्टेंस का पालन करते किया जा रहा है इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कस्तूरी शुक्ला,तोमन साहू व मितानिन दीप निषाद,सुषमा साहू द्वारा उक्त कार्य को संपादित किया जा रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों ने अर्जुनी में बच्चों को खिलाया कृमिनाशक दवा

