अफ़्ताब आलम: बलरामपुर/ बलरामपुर जिले के डवरा पुलिस चौकी अंतर्गत अपहरण किए जाने का शिकायत मिलने पर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक को जानकारी दिया गया जिनके निर्देशानुसार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज नारद सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर अपहृता की पता-तलाश पर रवाना किया गया, पता तलाश के दौरान पीड़िता को ग्राम नारायणपुर धीरवाली में अंकित कुजूर के साथ होने की सूचना पर घेराबंदी कर अंकित कुजूर के कब्जे से बरामद किया गया अंकित कुजूर से पूछताछ करने पर ग्राम नारायणपुर में अपने घर के बगल में अपहृता को रखना तथा नाबालिक लड़की को जानते हुए शादी करूंगा कहकर दैहिक शोषण करना स्वीकार किया।
आरोपी अंकित कुजूर पिता रूबेन कुजूर उम्र 22 वर्ष निवासी नारायणपुर, चिरवारी, थाना जशपुर के विरुद्ध आरोप सिद्ध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 366 376 2-ढ भादवी एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी जाकर आरोपी अंकित कुजूर को दिनांक 11-12-2021 को गिरफ्तार किया गया है।
अपहृता को उसके पिता इंद्रसाय के सुपुर्द किया गया है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी डबरा श्री राजकुमार कश्यप, स.उ.नि. गोमती प्रसाद यादव, आरक्षक राजेंद्र, अमीरचंद, पंकज शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल पैकरा, सागर सिंह, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

