प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़: घर मे घुसकर 15 साल की नाबालिग के साथ रपे…

Share this

दुर्ग में एक 15 साल की लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। परिजन इसकी शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे तो FIR दर्ज नहीं की गई। इस पर गुस्साए परिजन ने चौकी का घेराव करके हंगामा किया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने FIR दर्ज करके आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया।

जेवरा चौकी में शुक्रवार देर रात परिजन ने शिकायत दर्ज कराई कि सुल्तान खान (20) नाम के युवक ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया है। परिजन ने बताया कि वह देर रात उनके घर पहुंचा और बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी ने उसका विरोध कर चिल्लाने की कोशिश की तो उसने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी कि यदि वह किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान मार देगा और वहां से भाग गया। इसके बाद नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी।

चौकी का किया घेराव
शिकायत के कई घंटों बाद भी जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो परिजन काफी आक्रोशित हो गए। काफी संख्या में लोग शाम को चौकी पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। मामले बढ़ते देख वहां उच्चाधिकारी भी पहुंचे और परिजनों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। कई घंटे हंगामा करने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद जब आरोपी नहीं मिला तो पुलिस उसके भाई को उठाकर थाने ले आई। पुलिस आरोपी के भाई से पूछताछ कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *