प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़: शादी समारोह के दौरान हादसा… स्टेज पर एंट्री के दौरान टूटी क्रेन से बंधी रस्सी… दुल्हा-दुल्हन गिरे…

Share this

छत्तीसगढ़ :के रायपुर में शनिवार को एक होटल में शादी समारोह के दौरान क्रेन टूटने से दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर जा गिरे। गनीमत रही कि हादसे में उन्हें हल्की चोटें ही आई हैं। हादसा गोल रिंग की तरह बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान हुआ।

इस हादसे को लेकर ईवेंट कंपनी ने अपनी गलती मानी है। फिलहाल इस संबंध किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार को शादी समारोह था। आयोजन की जिम्मेदारी एक इवेंट कंपनी को सौंपी गई थी। समारोह के दौरान स्टेज पर डांस और आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक गोल रिंग से बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की क्रेन की मदद से एंट्री कराई गई।

एंट्री के साथ ही उन्हें ऊपर उठा रहे थे, तभी एक ओर से रस्सी टूट गई और दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ गिरे।

दोनों के स्टेज पर गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सभी लोग मंच की ओर दौड़ पड़े। हालांकि दूल्हा-दुल्हन दोनों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर इवेंट कंपनी की ओर से बताया गया कि हादसा हुआ है। 15 मिनट तक सभी लोग सहमे हुए थे, लेकिन फिर सभी ने मिलकर खूब एंज्वाय किया। हादसे में दुल्हा-दुल्हन को थोड़ी चोट जरूर आई है, लेकिन सब ठीक है। आगे से ऐसी गलतियां न हों, इसका ध्यान रखेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *