देश दुनिया वॉच

कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़… 1 आतंकी ढेर…

Share this

कश्मीर संभाग के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। हालांकि मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। ऑपरेशन अभी जारी है।

पुलिस को इनपुट मिला था कि बारागाम इलाके में आतंकी मौजूद हैं। इसी के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया, जिसे आतंकियों ने अनसुना कर दिया। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *