देश दुनिया वॉच

पांच राज्यों में तूफान का कहर… अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत…

Share this

अमेरिका के पांच राज्यों में रात भर दर्जनों विनाशकारी बवंडर आए, जिसके चलते शनिवार को 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे इतिहास के सबसे बड़े तूफानों में से एक बताया है. बाइडन ने टेलीविजन पर अपनी एक टिप्पणी में कहा कि यह एक त्रासदी है और हम अभी भी नहीं जानते हैं कि कितने लोगों की जान चली गई. खोज और बचाव अधिकारी अमेरिका के गढ़ में नागरिकों को उनके घरों और व्यवसायों के मलबे में जीवित बचे अन्य लोगों की तलाश में मदद कर रहे थे.

माना जा रहा है कि अकेले केंटकी में 70 से अधिक लोग मारे गए. उनमें से कई मोमबत्ती कारखाने में काम करते थे, जबकि इलिनोइस में अमेजन गोदाम में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी, जहां पर वे लोग रात की पारी में क्रिसमस को देखते हुए ऑर्डर तैयार कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि यह केंटकी के इतिहास में सबसे भयानक तूफान है उन्होंने कहा, “मुझे डर है कि 50 से अधिक लोगों की जान गई है… शायद ये संख्या 70 और 100 के बीच भी हो सकती है, यह विनाशकारी है.”

गवर्नर ने कहा कि मेफील्ड शहर में एक मोमबत्ती कारखाने में छत गिरने से “बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए”. गवर्नर ने कहा कि आधी रात से पहले उन्होंने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी. अमेरिका के कई राज्यों में कहर के रूप में तूफान ने तबाही मचाई है.

इलिनोइस के एडवर्ड्सविले के पास अमेजन गोदाम के पास कई आपातकालीन वाहन नजर आए. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हुए है, लेकिन कोलिन्सविले, इलिनोइस की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने फेसबुक पर इसे ‘‘बड़े पैमाने पर हताहत होने की घटना” कहा है. एक अधिकारी ने ‘केटीवीआई-टीवी’ को बताया कि इमारत ढहने के समय रात की पाली में काम कर रहे 100 से अधिक लोगों के उसमें होने की आशंका है.

इस बीच अमेजन के प्रवक्ता रिचर्ड रोचा ने शुक्रवार रात एक लिखित बयान में कहा, ‘‘हमारे कर्मचारियों और साझेदारों की सुरक्षा और भलाई अभी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.” उन्होंने कहा, ‘‘हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और उपलब्ध होने पर अतिरिक्त जानकारी साझा करेंगे.”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *