प्रांतीय वॉच

जलप्रपात में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत, 18 घंटे बाद मिली लाश

Share this
  • रायपुर से परिवार के साथ नरहरा घूमने आया था

धमतरी : जिले में स्थित नरहरा जलप्रपात में डूबने से 12 साल के बच्ची की मौत हो गई। वह रविवार को परिवार के साथ नरहरा में पिकनिक मनाने आया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया था। उस दौरान उसका चाचा भी पानी में डूब गया था। मगर उसे बचा लिया गया था। वहीं बच्चे का शव 18 घंटे बाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे मिल सका है। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 12 साल का शेख अर्शसलाम रायपुर के पंडरी इलाके से अपने चाचा और परिवार के लोगों के साथ नरहरा जलप्रपात में पिकनिक मनाने आया था। सभी दोपहर के वक्त नहा रहे थे। इस दौरान शेख अर्शसलाम भी अपने चाचा के साथ नहा रहा था, लेकिन पैर फिसलने से वो और उसका चाचा शेख अजीज गहरे पानी में डूब गए थे। आस-पास के लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, जिससे शेख अजीज को तो बचा लिया था। मगर शेख अर्शसलाम का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने किसी तरह से पुलिस को इस बात की सूचना थी। इस इलाके में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। जिसकी वजह से पुलिस को देर से जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक शाम हो चुकी। इसके चलते रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका। अगले दिन सोमवार को गोताखोरों ने बच्चे को तलाशने फिर से रेस्क्यू शुरू किया, तब करीब सुबह 10 बजे बच्चे का शव मिली है। शव को पानी से निकालने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *