देश दुनिया वॉच

Big News: नक्सलियों का कहर, 4 लोगों की हत्या कर घर को बम से उड़ाया

Share this

गया : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के गया जिले से है जहां नक्सलियों ने कहर बरपाया है. शनिवार की रात नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या करने के बाद उनके घरों को बम लगाकर उड़ा दिया. घटना जिले के डुमरिया के मौन बार गांव की है. दरअसल पिछले साल पुलिस के साथ हुई नक्सलियों की मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए थे. इस घटना के बाद से मृतक परिवार पर नक्सलियों को बुलाकर पुलिस द्वारा उनकी हत्या करने का आरोप लगाया गया था. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई है. इस घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *