रायपुर वॉच

पद्मश्री गुरुजी मदन सिंह चौहान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घर पहुंच कर दी बधाई

Share this

(रायपुर ब्यूरो ) |  पद्मश्री गुरुजी मदन सिंह चौहान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके घर पहुंच कर दी बधाई कहा जाता है कि पूरी दुनिया का सम्मान एक तरफ और अपने गांव घर में मिला सम्मान एक तरफ इसी बात को चरितार्थ करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड निवासी पद्मश्री मदन सिंह चौहान को घर जाकर शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया |

प्रदेश के मुखिया ने पद्मश्री के घर जाकर उनका सम्मान करके उनके गौरव को एक नई पहचान दे दी उनके वार्ड और शहर में इस बात की चर्चा है कि पद्मश्री मदन सिंह चौहान के घर मुख्यमंत्री पहुंचे |

मुख्यमंत्री के साथ रायपुर उत्तर विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा एवं रायपुर की महापौर एजाज ढेबर इस गौरव के पलो के साक्षी बने |

एक संवेदनशील विधायक की पहचान है जब कोई अपना इतना बड़ा सम्मान पाता है तो कहीं ना कहीं मन में यह चाहत रखता है कि उसके कार्य को उसके अपने गांव भर में प्रशंसा मिले |

इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद आकाश तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई की एवं उन्होंने भी पद्मश्री मदन सिंह चौहान को वार्डवासियों की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *