रिसाली : अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर मरोदा स्वास्थ्य केन्द्र में शेड लगाया गया है। यह व्यवस्था सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से की गई है। नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने बताया कि कोविड जांच के लिए सभी सरकारी अस्पताल में व्यवस्था की गई है। मरोदा स्वास्थ्य केन्द्र के फीवर क्लीनिक में पहुंचने वालों की बैठक व्यवस्था का अभाव था। जिसे देखते हुए निगम ने शेड की व्यवस्था की है। शेड निर्माण से आमजन को सुविधा मिलेगी वहीं फिजिकल डिस्टेंस का पालन भी होगा।
स्वास्थ्य केन्द्र में निगम ने लगाया शेड
