बिलासपुर : आईजी सर हमे एक लड़का ट्रेन में परेशान कर रहा है, जैसे ही ये पोस्ट आईजी श्री रतन लाल डांगी को ट्वीट हुआ, तत्काल जीआरपी की टीम ने चलती ट्रेन में सुरक्षा प्रदान किया और उस युवक को पकड़ा गया। कोरबा की दो युवतियां मुंबई हावड़ा मेल में सफर कर रही थी। AC-3 बोगी में सफर के दौरान एक युवक दोनो को परेशान करने लगा। उनको जब ट्रेन के लोगों से मदद नहीं मिली, तो उन्होंने सीधे आईजी बिलासपुर श्री रतनलाल डांगी को ट्वीट कर दिया। दोनो युवतियों को आईजी के एक्शन मोड में आते ही जीआरपी से सुरक्षा मिली। आईजी श्री रतनलाल डांगी सरगुजा आईजी रहते हुए व्हाट्सएप पर मिली एक शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराकर प्रार्थी को उसके व्हाट्सएप पर भेज चुके है,
ट्वीट कर ट्रेन में आईजी से मदद मांग युवितियो ने अपनी सुरक्षा की

