- बलरामपुर एडिसलन एसपी सुशिल कुमार नायक के आश्वासन से मुस्लिम समुदाय में जगी अमन चैन जिले में कायम रहने की उम्मीद
आफ़ताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिला मुख्यालय में दशहरा के अष्ठमी को सोभा यात्रा निकाल कर तथा कथित असमाजिक लोगो ने मुस्लिम मुहल्ला में जाकर इस्लाम विरोधी नारा लगाते हए एक विशेष समुदाय को टारगेट कर कवर्धा जैसी घटना की पुनरावृत्ति करनी चाही थी |
जिसको मुस्लिम समाज के लोगो ने धैर्य से काम लेते हए कानून ब्यवस्था बनाये रखा और मामले की जानकारी बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक से मिल कर देते हए मामले में संज्ञान लेने की मांग की है |
आपको बता दे कि बलरामपुर जिला प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हए असमाजिक लोगो ने कल अष्ठमी को सोभा यात्रा निकाला था | जिसका विधिवत अनुमति भी जिला प्रशासन से नही ली गई थी | और सोभा यात्रा के बहाने मुस्लिम मोहल्ले में जाकर (भारत मे रहना होगा तो जय श्रीराम कहना होगा ) जैसी नारा लगा कर मुस्लमानो को दंगा करने उकसने का काम किया था | जिस मामले को लेकर आज सैकड़ो मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी दी और मामले का संज्ञान लेने की मांग की है तथा जिले में अमन चैन बहाल रखने की मांग की है |
एडिशनल एसपी सुशील कुमार नायक ने मुस्लिम समुदाय के लोगो को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमारी पुलिस पैनी नजर रखी हुई है जिले में ऐसी कोई घटना नही होने दी जाएगी जिससे आपसी सौहाद्र बिगड़े अमन चैन बिगड़े पुलिस प्रशासन आपके साथ है असमाजिक तत्वों की इस जिले में कोई जगह नही है जो कोई सौहाद्र बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसे बख्सा नही जाएगा |

