प्रांतीय वॉच

धमतरी में प्रेमी जोड़े ने खा लिया जहर: रात को मंदिर में जाकर शादी की, फिर खाया जहर; युवक की हो गई मौत, युवती की हालत गंभीर

Share this

धमतरी : धमतरी जिले में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी करने जहर खा लिया है। जिसके बाद युवक की मौत हो गई है। वहीं युवती की हालत गंभीर है। दोनों मंगलवार रात को ही लड़के के गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने पहले शादी की, फिर जहर खा लिया है। मामला करूद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह कुरूद के परखंदा के लोगों ने गांव के गौठान के पास युवक और युवती को पडे़ हुए देखा.था। इसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और युवक के घरवालों को भी दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक युवक कलेश्वर पटेल की मौत हो गई थी। जबकि उसकी प्रेमिका इतेंद्री की सांसें चल रही थीं। जिस पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

मजदूरी करने कांकेर गया था युवक

कुरूद थाना प्रभारी उमेन्द्र टंडन ने बताया कि कुछ महीने पहले परखंदा निवासी कलेश्वर पटेल रोजी मजदूरी करने के लिए कांकेर गया था। जहां करपावंड निवासी इतेन्द्री यादव से उसका प्रेम हो गया। मंगलवार की रात दोनों गांव आए थे और गौठान के पास मंदिर में शादी करने के बाद दोनों ने जहर सेवन कर लिया।

मौके से मिली जहर की शीशी

पुलिस को धटनास्थल से जहर की शीशी और शादी करने का सामान मिला है। पुलिस का कहना है कि इतेंद्री के होश में आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *