प्रांतीय वॉच

राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित जगन्नाथ प्रसाद देवांगन का किया गया सम्मान

Share this

पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल : शिक्षक कला एवम् साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ जिला इकाई बलौदा बाजार द्वारा नगर पंचायत बिलाईगढ़ में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे जगन्नाथ प्रसाद देवांगन प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा संकुल केंद्र खैरा को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर “शिक्षक सम्मान समारोह “के भव्य कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बनाकर शाल श्रीफल एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मैं शिक्षक कला एवम् साहित्य अकादमी जिला बलौदा बाजार के अध्यक्ष महेत्तर लाल देवांगन एवम् समस्त पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भूमिका बोधी राम कत्था कार ,अध्यक्षता चितेश्वर वर्मा कसडोल विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत बिलाईगढ़ के उपाध्यक्ष नरेश कुमार देवांगन ,पांडे जी प्राचार्य, निराला जी एवम् शर्मा जी थे।साथ ही विनोद कुमार डडसेना, जायसवाल जी एवम् समस्त पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन चेलक जी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्रजापति जी द्वारा किया गया।इस प्रकार शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *