देश दुनिया वॉच

गरबा-डांडिया खेलते दिखे कैदी

Share this

नई दिल्ली: देश में मातृशक्ति के महापर्व नवरात्रि की धूम है. इसका रंग इंदौर की जेल में भी दिखा जहां पहली बार कलश स्थापना हुई. कैदियों ने पूरे भक्ति भाव से गरबा भी खेला. माँ स्थापना से लेकर मंच सजाने तक का काम कैदियों ने ही किया. गरबे के लिए जेलर ने कैदियों को ड्रेस दी और इसके बाद महिला से लेकर पुरुष कैदियों ने भी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया. इस दौरान महिला कैदियों ने गरबा खेला जबकि पुरुष कैदी डांडिया खेलते देखे गए.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *