देश दुनिया वॉच

बड़ी खबर: मन्नत के लिए महिला ने काटी अपनी जीभ, मंदिर लेकर पहुंचे परिजन-नहीं गए अस्पताल

Share this

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रायगढ़ की रहने वाली 25 वर्ष की एक महिला ने अपने घर पर देवी के नाम कर अपनी जीभ काट दी. जीभ काटने के बाद महिला अचेत हो गई. बेसुध महिला को लेकर परिजन सतना जिले के मैहर स्थित शक्तिपीठ मां शारदा के दरबार लेकर आ गए. शारदा प्रबंध समिति और पुलिस ने महिला को अस्पताल ले जाने की सलाह दी.हालांकि, परिजन महिला को हॉस्पिटल नहीं ले गए. महिला को मंदिर प्रांगण में लिटाए रखा गया और परिजन मां की स्तुति करते नजर आए. बताया जा रहा है कि महिला ने मन्नत को लेकर देवी के नाम पर अपनी जीभ काट दी. महिला का नाम रामा बंसल है और वो पन्ना जिले के रायगढ़ गांव की रहने वाली है.महिला ने अपने गांव में दोपहर को 12 बजे जीभ काट ली थी, जिसके बाद वह अचेत हो गई. रात 8 बजे तक जब महिला को होश नहीं आया तो परिजन महिला को लेकर मैहर आ गए. प्रशासन ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की तो परिजन इस बात पर अड़े हैं कि आरती के बाद जाएंगे. डॉक्टर ने महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पता चला कि महिला की हालत गंभीर नहीं है. परिजन मंदिर परिसर में मां की स्तुति करते रहे. मां शारदा प्रबंध समिति के डॉ. नरेश निगम ने बताया कि ये दर्शनार्थी 8 बजे आए हैं, 12 बजे इन्होंने जीभ काट लिया था, देखने पर मरीज सीरियस है और इसे अस्पताल भेजने की जरूरत है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *