प्रांतीय वॉच

किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

Share this

मुंगेली : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डौकीदह में किशोरी के साथ दो आरोपियों ने जबरन दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दोनो ओरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितम्बर को प्रार्थी विजय कुमार भास्कर 41 वर्ष ग्राम डौकीदह निवासी ने रिपोर्ट कराया कि वह 15 सितम्बर को अपने ससुराल चला गया था। घर में उसकी 03 लड़कियॉ थी। जिसमें एक नाबालिक लड़की को रात लगभग 11 बजे ग्राम निरजाम के रहने वाले दो आरोपी जितेन्द्र साहू तथा उसके दोस्त उमेन्द्र साहू दोनों आये और घर के दरवाजा को खोलकर नाबालिक लड़की के मुंह को दबाकर घर से थोड़ी दूर पर इमली झाड़ के पास ले गये और जबरन जितेन्द्र साहू द्वारा दुष्कृत्य किया है कि रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 541/20 धारा 363,366,376(3) 450, 34 भादवि 4 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार कुजूर के निर्देेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल, एसडीओपी तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए दुष्कृत्य करने वाले आरोपी जितेन्द्र साहू एवं उसके सहयोगी साथी उमेन्द्र साहू निवासी ग्राम निरजाम को तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह, बी.पी. जांगड़े, आरक्षक मुकेश ठाकुर, दिलीप साहू, दयाल गावस्कर, संजय यादव का भूमिका रही।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *