प्रांतीय वॉच

Uri में सुरक्षाबल को मिली बड़ी कामयाबी, जिंदा पकड़ा पाकिस्तानी आतंकी

Share this

नई दिल्ली : उरी में सुरक्षाबल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. मंगलवार को उरी सेक्टर में सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को जिंदा पकड़ा है, जो भारतीय सरजमीं पर आने की कोशिश में था. उरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद सुरक्षाबलों ने अपना ऑपरेशन शुरू किया था. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को तीन जगह पर घेरा और इन जगहों पर फायरिंग हुई. इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है जबकि दूसरा आतंकी जिंदा पकड़ा गया. बता दें कि उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी, ऐसी कोशिश करने वाले कई आतंकियों को सेना ने मार गिराया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *