देश दुनिया वॉच

मंत्री कवासी लखमा ने औद्योगिक क्षेत्र में अनाज से एथनॉल उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाई का किया भ्रमण

Share this

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा द्वारा पंजाब के डेरा बस्सी औद्योगिक क्षेत्र में अनाज(चावल)से एथनॉल उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाई का भ्रमण कर एथनॉल उत्पादन की बारीकियों को समझा एवं एथनॉल उत्पादन की प्रक्रिया में उत्पादित होने वाले बाई प्रॉडक्ट्स के लिए उपलब्ध बाज़ार एवं उनके मूल्य की जानकारी प्राप्त की । माननीय मंत्री जी के साथ भ्रमण के दौरान CSIDC के प्रबंध निर्देशक श्री अरुण प्रसाद, अपरसंचालक उद्योग श्री प्रवीण शुक्ला, विभाग के OSD श्री आलोक त्रिवेदी , CSIDC के GM श्री ओ पी बंजारे के साथ अन्य अधिकारी भी थे । इकाई के भ्रमण के दौरान इकाई प्रबंधन ने एथनॉल की उत्पादन लागत निर्धारण से सम्बंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रतिनिधि मंडल को प्रदान की l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *