रायपुर वॉच

एडीजे निवास के सामने हो रही थी शराबखोरी, पुलिस के पहुंचने से पहले भागे

Share this

रामानुजगंज। रामानुज के वन वाटिका में एडीजे निवास के बगल में ही शराब कथित जनप्रतिनिधि और पुलिस के जवान शराबखोरी कर रहे थे। इससे परेशान एडीजे का परिवार आवास छोड़कर बाहर निकल गया। वहीं, इसकी सूचना एडीजे को दी। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब पीने वाले मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन वाटिका से दो कार और शराब की खाली बोतलें जब्त की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 13 में वन वाटिका स्थित हैं। यहां वन विभाग की ओर से दो कमरों का निर्माण किया गया है। इसी में से एक कमरे में प्रथम अपर सत्र न्यायधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात न्यायधीश किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य रूम में ही थी। रात नौ बजे सिल्वर कलर की डस्टर कार क्रमांक सीजी 15 डीएफ 7399 व सफेद रंग की मारूती कार क्रमांक सीजी 15 डीकयू 3270 से कुछ लोग न्यायधीश के सामने वाले रूम में पहुंचे।

रूम में पहुंचे लोगों ने वहां पर शराब पीना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि शराब पीने वालों में विजयनगर पुलिस के जवान और जनप्रतिनिधि शामिल थे। बगल के कमरे में हो रही शराबखोरी से परेशान एडीजे का परिवार कमरे से निलकर बाहर आ गया। परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी न्यायधीश को दी। इस पर उन्होंने रामानुजगंज पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस पर एसआइ मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने से पहले ही शराब पीने वाले वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से दो वाहन और शराब की खाली बोतलें जब्त की है। एसआइ मनोज कुमार ने मामले की जांच की बात कही है।

वनरक्षक ने खुलवाया था रूम

मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने वन वाटिका के चौकीदार से पूछताछ की है। इसमें चौकीदार ने पुलिस को बताया कि वन विभाग के कृष्ण प्रसाद निषाद ने फोन कर रूम खोलने के लिए कहा था। इस पर उन्होंने रूम का ताला खोल दिया था। वहां आने वाले को चौकीदार ने नहीं पहचानने की बात कही है।

चौकी प्रभारी ने कहा-कार लेकर गए थे आरक्षक

मौके पर मौजूद कार विजय नगर चौकी प्रभारी विनोद पासवान का है। उन्होंने बताया कि उनकी कार को लेकर विजयनगर चौकी के आरक्षक रामानुज गंज गए थे। कार वन वाटिका लेकर कौन गया इसकी जानकारी आरक्षकों को होगी। उन्होंने आरक्षकों से इसकी जानकारी लेने की बात कही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *