प्रांतीय वॉच

स्वच्छता रहेगी,पर्यावरण शुध्द रहेगा: तालाब परिसर से प्लास्टिक, पॉलीथिन व अन्य कचरे को हटाकर पचरियों की की गई सफाई 

Share this
रवि सेन/बागबाहरा : शहर मण्डल के ढाँगाडिपरा स्थिति तालाब परिसर में मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू के नेतृत्व में पर्यावरण सम्बन्धी गतिविधियों के अंतर्गत तालाब परिसर से प्लास्टिक, पॉलीथिन व अन्य कचरे को हटाकर पचरियों की सफाई की गई। कार्यक्रम की प्रभारी ज्योति साहू व महिलामोर्चा मण्डल अध्यक्ष डिम्पल (डॉली) ध्रुव के आह्वान में पहुँची स्थानीय महिलाओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा, साथ ही साथ शंकर ताण्डी, भोजनाथ (कल्लू) देवांगन, जसराज (बाला) चन्द्राकर, सत्यनारायण (सत्तू) ताण्डी, तुलसी यादव, शिवकुमार साहू (शिवा), प्रदीप साहू, झरना पटेल, मनदीप चाँवला (मोंटी) व स्थानीय जनों की उपस्थिति रही। स्वच्छता कार्यक्रम समापन के पश्चात मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू ने उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी कुछ सामान्य उपाय बताये व अपील की कि  पर्यावरण सम्बन्धी किया गया यह कार्य मात्र आयोजन तक ही सीमित न रहे इसे अपने दैनिक जीवन में भी सात् करें; प्रतिदिन तो सम्भव नहीं किन्तु सप्ताह या माह में कम से कम किसी एक दिन ऐसे प्रयास सामूहिकरूप से करें तो हमारे आसपास स्वच्छता भी बनी रहेगी व पर्यावरण भी शुध्द रहेगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *