- आधार , आयुष्मान राशनकार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज बनाने में हजारों ग्रामीणों को होगी सहुलियत
समैया पागे/बीजापुर : कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने दूरस्थ एवं सवेंदनशील क्षेत्रों के ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ने एवं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने सुविधा शिविर का आयोजन कराया है जिसके अन्तर्गत दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित हो बासागुड़ा एवं गंगालूर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में जहाँ आवश्यक दस्तावेज की कमी से विभिन्न योजनाओं से ग्रामीण वंचित है इन क्षेत्रों में नियमित रूप से सुविधा शिविर का आयोजन जारी है जिसमें आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाति,निवास, आय प्रमाण पत्र, सहित स्वास्थ्य जांच, किसान क्रेडिट कार्ड,वन अधिकार पत्र, सोलर पंप, बीज मिनीकिट, बोरवेल, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, बकरी पालन शेड, मुर्गी पालन शेड, आदि आवेदन लेकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। संबंधित विभाग के सभी अधिकारी इस शिविर में मौजूद होंगे ताकि ग्रामीणो को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

