- जिस प्रकार गाँव के लोग अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे है उनके साहस को सलाम करते है: नरेन्द्र नाग जिला अध्यक्ष
नरसिंग मंडावी/नारायणपुर: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज आजादी के 75 सालो से पिछडे क्षेत्रो का विकास नही हो पाया जिसका नतीजा है आज कोलर व बंडापाल क्षेत्र के ग्रामीण 20 दिनो से लगातार नारायणपुर जिले मे शामिल होने धरना प्रदर्शन कर रहे है कांग्रेस व बीजेपी सरकार आती जाती रही पर इनके अधिकारो से वंचित रखा जा रहा है आज पिछडे क्षेत्र के लोग एक सुर मे नारायणपुर जिले मे शामिल होना चाहते है तो सरकार को इनकी मांगो को मानना चाहिये प्रभावित क्षेत्रवासीयो को बैंक व अन्य सुविधाओ से वंचित रखा गया शिक्षा की तो बात ही निराला है आज आजादी के बाद भी शिक्षको की कमी भवनो की कमी अस्पतालों की समस्या सडको की समस्या बिजली के समस्या से जुझ रहे है आम आदमी पार्टी पिछडे क्षेत्रो के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी व ग्रमीणो के साथ खड़ी रहेगी । उन सभी 58 ग्रामो का हम समर्थन करते है व उनके हौसला को सलाम करते है जिन्होंने अपने हक़ को पहचान अपनी लड़ाई लड़ने निकले है l आज के धरना प्रदर्शन मे समर्थन देने मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग, उपाध्याय सुरजीत ठाकुर,युथविंग जिला अध्यक्ष राजू सलाम शामिल हुए l

