क्राइम वॉच

छेड़खानी के मामले में प्रकरण वापस लेने हेतु महिला को धमकाने वाला आरोपी कालाहांडी उड़ीसा से गिरफ्तार

Share this

अक्कू रिजवी/ कांकेर : कांकेर पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोरखनाथ बघेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस ने छेड़खानी के मामले में महिला को गवाही बदलने एवं प्रकरण वापस लेने हेतु धमकी देने वाले आरोपी को काला हांडी उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना कांकेर क्षेत्र की रहने वाली एक प्रार्थिया ने आरोपी देवी प्रसाद पटनायक के विरुद्ध छेड़खानी का मामला जगदलपुर थाने में दर्ज कराया था जो मामला जगदलपुर न्यायालय में विचाराधीन है उसके बाद प्रार्थिया कांकेर वापस आकर रहने लगी थी छेड़खानी के मामले में जगदलपुर जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी देवी प्रसाद पटनायक पिता सुरेश चंद्र पटनायक उम्र 34 वर्ष निवासी जयपटना जिला -काला हांडी उड़ीसा जगदलपुर कोतवाली दर्ज छेड़खानी के मामले में आरोपी देवी प्रसाद पटनायक जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद प्रार्थिया को उक्त मामले में गवाही बदलने प्रकरण वापस लेने का दबाव बना रहा था एवं धमकी दे रहा था प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में जनवरी 2021 में अपराध कमांक 12/2021 धारा 195 (क) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था घटना के बाद से आरोपी फरार था वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कांकेर से पुलिस टीम जयपटना जिला कालाहाडी उड़ीसा फरार आरोपी की पतासाजी हेतु रवाना किया गया था थाना कांकेर की पुलिस टीम द्वारा आरोपी को काला हांडी उड़ीसा से दिनांक 25/09/21 को गिरफ्तार कर कांकेर लाया गया आरोपी को माननीय न्यायालय कांकेर से न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा कर जेल भेजा गया ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *