डोंगरगढ़ : दो दिवसीय चैंपियनशिप ऑफ़ चैंपियंस ओपन नेशनल कराते प्रतिस्पर्धा का आयोजन हॉलिडे रिसोर्ट हरमड़ा जयपुर राजस्थान में हुआ। जिसमे छत्तीसगढ़ धम्मिका काई कराते डू फेडरेशन की तरफ से 11 खिलाडियों एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई संजय ठाकुर ब्लैक बेल्ट थर्ड डान नेशनल रेफ़री ग्रेड ए ने भाग लियाद्य इस प्रतिस्पर्धा में कुल 10 राज्यों से 250 कराते खिलाडियों ने कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए भाग लियाद्य प्रतिस्पर्धा में छग की ओर से 11 खिलाडियों ने विभिन्न वजन एवं आयु वर्ग में पदक जीता बालिका वर्ग में काव्या बनवासी आयु 6.7 वर्ष काता में स्वर्ण एवं कुमिते में रजत पदकए सुभाषिनी टेम्भुरकर 12.13 वर्ष काता में स्वर्ण एवं कुमिते में कांस्य पदकए मेघा साहू आयु 18 वर्ष अधिक 55 किग्रा कुमिते में कांस्य पदकए चांदनी पटेल आयु 18 वर्ष अधिक 61 किग्रा कुमिते में स्वर्ण एवं काता में कांस्य पदकए आराधना केशरवानी 18 वर्ष अधिक 68 किग्रा कुमिते में स्वर्ण एवं काता में रजत पदक जीताद्य इसी प्रकार बालक वर्ग में विरेंद्र कँवर 14.15 वर्ष 45 किग्रा में स्वर्णए फ़िरोज़ कुमार मरकाम 16.17 वर्ष 55 किग्रा में स्वर्ण एवं काता में स्वर्ण एवं कुमिते में रजत पदकए लुकेश कुमार जंघेल 16.17 वर्षए 61 किग्रा में रजत एवं काता में कांस्यए मयंक यादव 16.17 वर्ष 68 किग्रा कुमिते में कांस्यए हेमप्रकाश मरकाम 18 वर्ष से अधिक काता में स्वर्णए भुनेश्वर वर्मा 18 वर्ष से अधिक काता में रजत एवं कुमिते 60 किग्रा में रजत पदक जीता द्य कुल स्वर्ण पदक 7ए रजत 6 एवं कांस्य 5 पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कियाद्य इस प्रकार कुल 18 पदको पर छग टीम ने कब्जा जमायाद्य प्रतिस्पर्धा के आयोजक सचिव सेंसाई परितोष शर्मा एवं तकनिकी निर्देशक शिहान जयदेव शर्मा ने स्पोर्ट्स एकेडेमी ऑफ़ मुसरा के सभी कराते खिलाडियों के उज्जवल भविश्य की कामना करतें हुए कहा कि प्रतिभा आज भी गाँवो से ही निकलती हैए आप सभी निरंतर रूप से अपना कराते अभ्यास जारी रखे द्य राजस्थान से लौटकर आने पर रायपुर एवं मुसरा रेलवे स्टेशन में अन्य खिलाडियोंए ग्रामीणए पालको एवं शाउमा विद्यालय मुसरा के सभी शिक्षकदृशिक्षिकाओंए व्यायाम शिक्षक भागचंद लिल्हारे एवं प्रभारी प्राचार्य कौशल राम चंद्रवंशीए वरिष्ठ व्याख्याता निर्भय दास चोखांद्रे तथा मुसरा सरपंच कँवल निर्मलकरए उपसरपंच रामशरण वैष्णव ने संयुक्त रूप से स्पोर्ट्स एकेडेमी ऑफ़ मुसरा के कराते खिलाडियों का माल्यार्पण एवं डीजे की धुन में नृत्य कर स्वागत किया l
कराते में 18 पदक जीतकर मुसरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने किया गौरान्वित

