खरोरा़। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी तक लगातार पहुंच रही थी। संगठन ने अपने स्तर पर पड़ताल करवायी तो सही पाये जाने की स्थितिमें प्रदेश युकां महासचिव बबलू रविंदर भाटिया समेत 7 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। रायपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने निष्कासन किया है। सभी कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित रहेंगे। पार्टी की ओर से कहा गया है कि अनुशासन में रहकर ही पार्टी के साथ जुड़ा जा सकता है जो भी इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल रहेंगे आगे भी कार्रवाई होगी।
कांग्रेस के आधा दर्जन नेता निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त की हुई थी शिकायत

