- 9 वर्षो से समयमान वेतनमान का आदेश लंबित से शिक्षको में है नाराजगी
समैया पागे/बीजापुर : विधायक विक्रम शाह मंडावी ने वर्षों से लंबित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिये ज्ञापन दिया गया। आदर्श शिक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष व संस्थापक पुरूषोत्तम चन्द्राकर ने अपने मांग पत्र में मुख्यत समयमान वेतनमान का आदेश,ऐरियर्स राशि , शिक्षकों को मिलने वाले सम्मान में पारदर्शिता वेक्सिनेशन मानदेय , सामूहिक कर्मचारी भवन और आश्रमों में रात्रिकालीन कोचिंग की व्यवस्था करने आदि को रखा । बीजापुर विकास खण्ड में जून 2005 से नियुक्त शिक्षको का समयमान वेतनमान का आदेश 7 वर्ष बाद 2013 तक जारी होना था परंतु अब 9 वर्ष बाद भी सहायक शिक्षक पंचायत को आदेश प्राप्त नही हुआ ।दरअसल यह आदेश विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बीजापुर से शिक्षकों की सूची के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीजापुर के द्वारा जारी किया जाता है। 9 वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी आदेश जारी नही होने व उक्त अवधि का ऐरियर्स राशि भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षकों में काफी नाराजगी है। समयमान वेतनमान और पुनरीक्षित वेतनमान का ऐरियर्स राशि आज तक नहीं मिलने को लेकर आदर्श शिक्षक कल्याण संघ के सचिव व संस्थापक आदिनारायण पुजारी ने कहा है कि पुनरीक्षित वेतनमान 8 वर्ष की सेवा अवधि के बाद लागू होता है पर खण्ड शिक्षा कार्यलय के जवाबदेही हीनता के कारण यह वेतनमान 3 से 6 माह बाद शिक्षकों को दिया गया है इसी अवधि का ही ऐरियर्स राशि आज तक भुगतान नही किया गया। कोविड 19 के प्रकोप से स्कूले बन्द होने के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है इसके लिये संघ के संस्थापक व संरक्षक अमित कोरसा ने बीजापुर जिले के विद्यार्थियों की शिक्षा स्तर में सुधार के लिए आश्रमों व छात्रावासों में बेरोजगार युवाओं से रात्रिकालीन कोचिंग क्लास संचालित करने को लेकर माननीय विधायक महोदय से निवेदन किये । प्राय देखा जा रहा है कि जिले में शिक्षा , स्वास्थ्य , खेल या विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षको को हाशिये पे रखा जा रहा है शिक्षकों को मिलने वाले सम्मान पर संस्थापक व संगठन मंत्री यदुनाथ कश्यप ने स्वतंत्रता दिवस , गणतंत्र दिवस व शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मान पत्र हेतु प्रविष्टि आमंत्रित करने की बात कही ताकि जिले में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षक सम्मान से वंचित ना रहे और पारदर्शिता बने रहे।भारत सरकार व छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश में प्रत्येक वेक्सिनेशन सेंटर में कार्यरत वेरिफायर को 500 रुपये मानदेय का आदेश जारी किया गया है परन्तु शिक्षकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कम मानदेय प्रदान किया गया है। मानदेय कम जारी करने पर संघ के कोषाध्यक्ष व संस्थापक सी एल गौर ने स्वास्थ्य विभाग की गलती बताते हुए कहा है कि समान कार्य करने के बावजूद भी किसी वेरिफायर शिक्षक को अधिक और किसी को कम मानदेय देकर भेदभाव किया गया इससे पूर्व भी आदर्श शिक्षक कल्याण संघ ने इस विषय पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था । आज बीजापुर में शिक्षकों के विभिन्न संघ , शिक्षकों के हितों हेतु बैठक आहूत करते हैं । संघों के पदाधिकारी कोई पार्क, या कोई कार्यालय ,या किसी के घर मे बैठक रख रहे हैं ।माननीय विधायक महोदय से सभी शिक्षक संघो के लिए एक सामूहिक कर्मचारी भवन देने का मांग रखे हैं। माननीय विधायक महोदय जी सभी मांगों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिए हैं माननीय विधायक महोदय जी से मिलने बुधराम कोरसा,रामेश्वर नेताम , विद्याभूषण नेताम ,राजेश तारम ,गन्नू राम वट्टी ,नरेंद्र चन्द्राकर व अन्य शिक्षक शामिल हुए ।

