कोलकाता: में पांच महीने से अधिक समय के अंतराल के बाद मेट्रो रेल सेवाएं सोमवार को फिर से शुरू हुईं। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण नियमित सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।हालांकि, रविवार को नीट परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गईं। कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक मनोज जोशी ने बताया, सेवाएं सुबह आठ बजे शुरू हुईं और पहले दो घंटों में लगभग 3 हजार लोगों ने मेट्रो से यात्रा की।
उन्होंने कहा, दोनों तरफ के उद्गम स्टेशनों से आखिरी ट्रेनें शाम सात बजे चलेंगी और रात आठ बजे तक यात्रा पूरी कर लेंगी। जोशी ने कहा कि सामाजिक दूरी सहित सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

