प्रांतीय वॉच

चाइल्ड लाईन को बालश्रम की सुचना मिलने पर कार्यवाही

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर: चाइल्ड लाईन कांकेर को 1098 टोल फ्रि नम्बर पर फोन कर जानकारी मिली की ग्राम मावलीपारा मे बी.एस.एन.एल. केबल पाईप बिछाने का कार्य चल रहा है जिसमें नाबालिक बच्चों को गड्डा खोदने का कार्य कराया जा रहा है साथ ही सरोना में गृह निर्माण कार्य में भी बच्चों को कार्य कराया जा रहा है। चाईल्ड लाईन के द्वारा इसकी सुचना श्रम विभाग व दुधावा पुलिस चौकी में दी गई सयुक्त टीम के द्वारा ग्राम मावलीपारा पहूँच जांच में पाया गया की दो नाबालिक बच्चो को 10घण्टे काम लेकर खुदाई कार्य केबल बिछााने कराया जा रहा है। साथ ही सरोना के निजि मकान निर्माण कार्य में भी दो नाबालिक बच्चों से कार्य लिया जा रहा था। बच्चोक को कार्य से मुक्त कराया गया माता पिता को समझााइस देकर बच्चों को उनके माता पिता के सुपुर्द किया गया चाईल्ड लाईन समन्वयक अमित बघेल के द्वारा जानकारी दी गई इस कार्यवाही मे ंपुलिस के साथ साथ श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक निम्मी साहू, उपस्थित थी उनके द्वारा जो बच्चों से काम ले रहे नियोजकमर्ता के खिलाफ बालश्रम अधिनियम के अंर्तगत इनपर कानूनी कार्यवाही की जावेगी। बच्चों को जितने दिन कार्य किये थे उसका मेहनाता सरकारी दर पर दिलवाया गया। इस कार्यवाही में चाइल्ड लाईन से काउन्सलर निशा साहू, टीम मेम्बर महेश साहू, भूनेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *