प्रांतीय वॉच

लखनपुर पुलिस ने चोरी हुए 9 नग बकरा बकरी को उड़ीसा राज्य से किया बरामद

Share this

जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी हुए 9 नग बकरा बकरी को उड़ीसा राज्य से बरामद कर पशुपालक को सुपुर्द किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लोसगा देवभुडु निवासी रोहित खलखो पिता कृष्णा खलखो उम्र 21 वर्ष जो 13 अगस्त की शाम लगभग 6:00 बजे बकरा बकरी चरा कर घर के कमरे में रखा हुआ था अज्ञात चोरों के द्वारा घर के कमरे का ताला तोड़ कमरे के अंदर रखे 9 नग बकरा बकरी को चोरी कर लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट रोहित खलखो ने 15 अगस्त दिन रविवार को लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर ने लखनपुर पुलिस को सूचना दी कि चोरी हुए उक्त बकरा बकरियों को उड़ीसा राज्य में बेचने के लिए ले जाया गया है। तत्पश्चात लखनपुर थाना प्रभारी शिशिरकान्त सिंह पुलिस टीम गठित कर उड़ीसा राज्य के लिए रवाना किया पुलिस टीम 9 नग बकरा बकरी को बरामद कर लिया तो वही चोरी का आरोपी आरोपी फरार होने में सफल रहा। इस पूरी कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिल बोधन सिंह पोर्ते, इंद्रदेव भगत, दलवीर सिंह, आरक्षक अजय शर्मा रविंद्र साहू दिलसुख लकड़ा, रामा शंकर, सहित अन्य आरक्षक सक्रिय रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *