प्रांतीय वॉच

199 बटालियन सीआरपीएफ वृक्षारोपण महा अभियान 

Share this

समैया पागे/बीजापुर : दिनांक 25 जूलाई 2021 को पेड़ लगाओ अभियान के क्रम में 199 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक विद्यालय भैरमगढ़, पातपारा-भैरमगढ़ मार्ग, तथा सीआरपीएफ कैंप पातरपारा, पिनकोण्डा, केशकुतुल, कर्रेमारका, फुलगट्टा व भैरमगढ़ में वृक्षारोपण किया गया। अभियान में 625 पौधों का रोपण किया गया जिसमें अशोका, गुलमोहर, सीताफल, कटहल, ईमली इत्यादि महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए। सीआरपीएफ सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बढ़-चढ़ कर भाग दे रही है। यह अभियान रजा हैदर कमांडेंट 199 वाहिनी सीआरपीएफ के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर कमान्डेंट 199 वाहिनी ने वृक्षारोपण तथा संरक्षण के संदर्भ में प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि एक व्यक्ति एक वृक्ष की परिकल्पना के तहत कार्य करें। वृक्षों की लगातार कटाई से प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसका प्रभाव सभी जीव धारियों पर पड़ रहा है। वृक्ष वायु के प्राकृतिक शोधक होने के साथ-साथ वायु के हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड का शोषण करके ऑक्सीजन का सर्जन करते हैं। वृक्षारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व है। वृक्ष ही मानव की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति का स्रोत है वृक्षारोपण और उनके संरक्षण से सृष्टि को भावी विनाश से बचाया जा सकता है। वृक्षों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है। वृक्ष धरती का अमूल्य संपदा के समान है। अतः पृथ्वी पर वृक्षों की पर्याप्त संख्या में होना बहुत आवश्यक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से भी अपील किया गया कि सभी लोग एक- एक पौधा लगाकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अपना योगदान दें ।वृक्षारोपण के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रसन्ना कुमार पटनायक, विद्यालय के अन्य स्टाफ तथा बटालियन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस. पारतीबन, द्वि.क.अ मनोज कुमार त्रिपाठी, द्वि.क.अ, सुनील कुमार रंजन, अरुण कुमार तिवारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवानों ने मिलकर वृक्षारोपण किया l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *