लखनपुर : दूरस्थ ग्राम कराई में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिस का फाइनल मुकाबला लालपुर और तिरकेला डोंगा डाड के मध्य खेला गया फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव और लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव उपस्थित रहे। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच लालपुर और डोंगाडाड तिरकेला के मध्य हुआ। जिसमें लालपुर की टीम ने 3-1 से यह खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम लालपुर को 20000 रुपये नगद और सील्ड तथा उपविजेता टीम तिरकेला डोंगा डाड को 12000 रुपये शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव ने कहा आप सभी दोनों टीमो ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है आप सभी दोनों टीमो को बधाई और आगे बढ़ कर हमेशा ऐसे ही खेलते रहे और अपने ग्राम और राज्य का नाम रोशन करें। जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा जितने वाले लालपुर की टीम को बधाई और हारने वाले तिरकेला कि टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया इसके लिए उन्हें भी बधाई, क्योंकि दो टीमो में से ही एक टीम जीतता है हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिये। बल्कि और मेहनत कर के आगे बढ़ना चाहिए। आज पूरे देश मे कोरोना जैसी महामारी फैली हुई है उससे भी हम सभी को सतर्क रहना है , आप सभी मास्क, सोसल डिस्टेंस का पालन अवश्य करें। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष मोनिका पैकरा और शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान एनएसयूआई नीतीश सिंह, इरशाद खान मकसूद हुसैन आशीष तथा पूर्व सरपंच नेवल कुजूर रंजीत यू शैलेश दिनेश रामलाल धनीराम सरपंच तुला राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
ग्राम कराई के फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल में लालपुर बनी विजेता

