रवि सेन/बागबाहरा : वन विभाग बागबाहरा के तत्वाधान में ग्राम सुखरीडबरी के शासकीय स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया। माता सरस्वती के तैल चित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया तत्पश्चात वन विभाग द्वारा रखे अतिथियों के नाम अनुसार पौधों को रोपित किया गया वन विभाग द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों , शाला विकास सामिति , शिक्षक एवं पत्रकार दीर्धा के नाम पर पौधा रोपण किया गया जिसमें आम , जाम , अशोक , कटहल , नीम , मुनगा , पीपल , आंवला सहित फलदार एवं छायादार 100 पौधों को रोपा गया । कार्यक्रम में ग्राम बँधापार में भालू के हमले से मृत व्यक्ति की पत्नी कोन्दी बाई टंडन को 5 लाख कि 74 हजार रुपये का चेक भी दिया गया । कार्यक्रम की सभा को संबोधित करते हुए भूपेंद्र ठाकुर ने विधायक की अनुपस्थिति में उनका संदेश वाचन करते हुए कहा कि किसान जैसे धान की खेती कही पर कर सकते है वैसे ही पेड़ भी लगाए सरकार द्वारा किसी भी पेड़ो को उगाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की राशि दिया जाएगा ।
वही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र चन्द्राकर ने अपने उत्बोधन मे कहा कि शासन द्वारा जिस प्रकार लोगो को सस्ते दरों पर खाद्यान्न सामग्री (राशन) का वितरण किया जाता है वही उनको यह आदेश करे कि 5 पौधे जरूर रोपे एवं उनको बड़ा करने का संकल्प ले ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे किसी भी विषम परिस्थिति में लोगो को ऑक्सीजन की कमी महसूस न हो । वही कार्यक्रम में विकास चन्द्राकर (रेंजर) ने कहा कि वन महोत्सव के बाद प्रत्येक गांव में 5 पीपल के पौधे लगवाएंगे वही उनको पूरा संरक्षित करने के लिए वहाँ तैनात कर्मचारियों को निर्देशित करेंगे ताकि पेड़ बड़ा होकर लोगो छाव एवं आक्सीजन दोनों प्रदान कर सके वही कार्यक्रम का आभार विकास चन्द्राकर ने किया । कार्यक्रम में रवि निषाद , विष्णु महानंद , खिलेश्वरी धनजंय साहू (जनपद सदस्य) , भक्त राम मांझी , गणेश शर्मा , नवनीत सलूजा , सेतराम बघेल , राजेश सोनी , उत्तम राणा ,राहुल सलूजा , खोमेश साहू , शुभम बाघ , बड़ा खान , महोबिया सरपंच सहित कांग्रेसी नेता , शिक्षक गण , वन विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

