- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कार्याशाला आयोजित कर प्रोजेक्टर के माध्यम से विवेचकगण को दिया गया प्रशिक्षण….
आफताब आलम/बलरामपुर : वरिष्ठ अधिकारियों के मंशानुरूप एवं पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप 14 जुलाई को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार कक्ष में प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्याशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित जिले के समस्त थाना ,चौकी प्रभारी एवं विवेचकगण को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों का पालन करने हेतु सख्त निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों को समझाईश देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यशाला में उपस्थित जिले के समस्त थाना ,चौकी प्रभारी एवं विवेचकगण के मोबाईल डेमो एप्प को इंस्टॉल कराकर प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं का डेमो दिखाकर प्रशिक्षण दिया गया। ताकि लाइव एप्प में सड़क दुर्घटनाओं की प्रवृष्टि सही तरीके से की जा सके। कार्यशाला में डी.के. सिंह उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आपरेशन, यातायात प्रभारी राजेन्द्र साहू, समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा जिले के अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।

