प्रांतीय वॉच

अमर पारवानी ने कांकेर जिले के चेंबर अध्यक्ष के रूप में हरदिल अजीज़ हरनेक सिंह औजला को मनोनीत किया

Share this
  • हरनेक सिंह औजला के कांकेर चेंबर अध्यक्ष बनने पर हर्ष की लहर
अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर शहर तथा ज़िले की जनता में उस समय हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई जब रायपुर से समाचार प्राप्त हुआ कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर भाई पारवानी ने  कांकेर जिले के चेंबर अध्यक्ष के रूप में हरदिल अजीज़ हरनेक सिंह औजला को मनोनीत किया है। हरनेक भैया और उनकी टीम की घोषणा कांकेर के लिए एक बहुत अच्छी ख़बर है जिसमें सभी मनोनीत सदस्य तथा पदाधिकारी व्यापारी यूनियन के बहुत अच्छे कार्यकर्ता रह चुके हैं तथा क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय भी हैं। अध्यक्ष के तौर पर मनोनीत हरनेकसिंह औजला अपनी पार्टी के निष्ठावान सदस्य तो शुरू से ही रहे हैं। वे एक नेक इंसान तथा समाज सेवक के रूप में भी जाने जाते हैं। वे माकड़ी के ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं किंतु उनके जानने वाले चाहने वाले समस्त कांकेर जिले में मौजूद हैं। हंसमुख तथा मिलनसार सज्जन हरनेक भाई को हरदिल अजीज़ कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उनके चेंबर अध्यक्ष बनने से व्यापारी एकता मज़बूत होगी तथा आम जनता के हित में निर्णय लिए जाएंगे, ऐसी सभी को आशा है। उनकी अध्यक्षता की घोषणा होते ही बधाई देने वालों का तांता लग चुका है तथा प्रदेश के दूर-दूर के शहरों से उन्हें शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। हरनेक भैया ने छत्तीसगढ़ चेंबर के अध्यक्ष सहित सब का आभार माना है तथा इसे कांकेर क्षेत्र की आम जनता का आशीर्वाद कहा है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *