बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस विभाग में फिर फेरबदल किया गया है। एसपी दीपक झा ने एक एएसआई और 10 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। कोतवाली से एएसआई शिव सिंह बक्साल को सीपत भेजा गया है। इसी तरह 10 आरक्षकों का भी तबादल किया गया है। प्रदेश में इससे पहले भी कई थानों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा चुके हैं।
1 ASI समेत 10 आरक्षकों का तबादला, एएसआई शिव सिंह बक्साल भेजे गए सीपत

