प्रांतीय वॉच

सेल की “ईएफबीएस” सामाजिक सुरक्षा की ऐसी स्कीम है जिसका अनुसरण अन्य कंपनियां कर रही

Share this
  • सेल के “कर्मचारी परिवार हितलाभ योजना” से बीएसपी के हजारों परिवार हुए लाभान्वित

तापस सन्याल/भिलाई : इस्पात संयंत्र सदैव ही कार्मिक हितैषी संगठन के रूप में जाना जाता रहा है। सेल ने अपने कार्मिकों के हितों हेतु सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में एक अग्रणी संस्थान के रूप में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया है। 32 वर्ष पूर्व सेल ने एक ऐसे ही एक सामाजिक सुरक्षा योजना ”कर्मचारी परिवार हितलाभ योजना” जिसे हम “ईएफबीएस”” के लघु नाम से भी जानते है की शुरूआत की थी। उस वक्त सेल ने ऐसी सामाजिक सुरक्षा को प्रारम्भ करने वाली देष की पहली संस्थान के रूप में अपनी पहचान बनायी। सेल की इस सामाजिक सुरक्षा योजना “ईएफबीएस” की पूरे देष भर में तारीफ हुई। आने वाले समय में देष की अनेक सरकारी व निजी कंपनियों ने सेल का अनुसरण किया और विभिन्न संषोधनों के साथ अपनी-अपनी कंपनियों में इस योजना को लागू किया। सेल की इस योजना ने कार्मिकों के परिवार को आर्थिक संबलता देने के साथ ही सामाजिक स्तर को बनाये रखने में अहम भूमिका निभायी है।

ईएफबीएस”क्या है  

“कर्मचारी परिवार हितलाभ योजना” जिसे हम शाॅर्ट में “ईएफबीएस”” कहते हैं इसे सेल में 1 जनवरी, 1989 से लागू किया गया। इसके तहत वे कार्मिक जिनका सेवा में रहते हुए निधन हो गया हो या फिर परमानेंट मेडिकल अनफिट के कारण स्थायी अपंगता आ गई हो, उनका परिवार इस योजना का लाभ उठा सकता है। इस हेतु उसे मृत्यु या अपंगता की तिथि से 6 माह के भीतर अपनी सहमति देनी होती है। इस योजना के तहत कार्मिक के परिवार को कार्मिक के रिटायरमेंट तारीख तक मृत अथवा परमानेंट मेडिकल अनफिट कार्मिक के अंतिम बेसिक व मंहगाई भत्ता के बराबर की राषि प्रतिमाह इस परिवार को मिलती रहेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *