प्रांतीय वॉच

पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण जरुरी: डॉ विनय

Share this
  • सीडबाल एवं फलदार बीज रोपण महाअभियान की विधायक एवं जिपं सभापति ने किया शुभारंभ
कोरिया/मनेंद्रगढ़ (भरत मिश्रा) । वन मण्डल मनेन्द्रगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत नारायणपुर में मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल,जिला पंचायत सभापति श्रीमती उषा सिंह,डीएफओ विवेकानन्द झा की उपस्थिति में सीडबाल एवं फलदार बीज का रोपण किया साथ ही पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण करते हुए उपस्थिति ग्रामीण जनों को वृक्षारोपण और उनका संरक्षण करना हमारे जीवन का आधार बताया जो हमारे जीवन में इस कोविड 19 की महामारी में हम सभी ने देखा हम लोगों ने कई अपनों को ऑक्सीजन की कमी के कारण खो दिया जिसकी पीड़ा हमे आज भी है मै पेश से डॉक्टर होने के नाते इस महामारी को बहोत नजदीक से देखा है । राज्य सरकार के आदेश पर पुरे राज्य में इस महाअभियान की मुहीम संचालित की गई है जो हमे और हमारी आने वाली पीढ़ी को भी इस जैसी कोई भी महामारी से दूर रखेगी ।इस लिए वृक्षारोपण करिये और इनका भी संरक्षण करिये ये हमारे जीवन को कभी नुक्सान नहीं देंगे । कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत झगरा खंड के अध्यक्ष रजनीश पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा.अमित पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण व वन अमले के प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *