तापस सन्याल/दुर्ग । समीपस्थ ग्राम नगपुरा स्थित मयंक कंपयूटर अंतर्गत संचालित लोकसेवा केंद्र के संचालक ईश्वर कुमार सिन्हा को मई २०२० में लॉक डाऊन के दौरान लोगों को बेहतर सेवा देते हुए, दुर्ग जिले में सर्वाधिक ट्रांजक्शन करने पर लोक सेवा केंद्र के मुख्य शाखा रायपुर व्दारा गत दिवस उन्हे जिले में प्रथम पुरस्कार प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया । उल्लेखनीय है कि लोक सेवा केंद्र नगपुरा के संचालक ईश्वर कुमार सिन्हा ने माह अप्रैल- मई २०२० में कोरोना महामारी के चलते जिले में घोषित लॉक डाऊन के दौरान लोगों को लोक सेवा केंद्र बेहतर सेवा देते हुए पूरे दुर्ग जिला मे सर्वश्रेष्ठ ट्रंाजक्शन किया था। जिस पर उनके लोगां लोकसेवा केंद्र के रायपुर प्रधान कार्यालय व्दारा दुर्ग जिले में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रोत्साहन गिफ्ट प्रधान आफिस रायपुर के मदन मोहन के हाथों दिया गया। इस प्रोत्साहन गिफ्ट से श्री सिन्हा के मनोबल को बढ़ावा मिला है।
लॉक डाऊन के दौरान लोगों को बेहतर सेवा देने वाले लोक सेवा केंद्र के संचालक ईश्वर सिन्हा पुरस्कृत

