प्रांतीय वॉच

सबने रोपी अपने हिस्से की हरियाली, शहर में बिछी हरियाली की चादर

Share this
  • 2 लाख 10 हजार पौधे रोपे गए एक दिन के भीतर
  • पर्यावरण को सहेजने उत्साह अतिरेक पर, इस महा अभियान में नहीं रहा कोई भी पीछे, पर्यावरण के महायज्ञ में सबने डाली आहूति\
  • जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मीडियाकर्मियों एवं जनसामान्य सबने लगाया पौधा

तापस सन्याल/दुर्ग : हरियाली के इतिहास में दुर्ग जिले का नाम आज स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया। हर घर में पौधे लगाये गये। सार्वजनिक स्थलों में, औद्योगिक क्षेत्रों में, स्कूलों में, आंगनबाड़ी केंद्रों में हर जगह नन्हे नन्हे पौधे रोपे गये। इस मौके पर मंत्रीगण, विधायकगण, अधिकारीगण, मीडिया के प्रतिनिधि एवं सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के अधिकारियों ने पौधे रोपें। अभियान के दिन दो  लाख दस हजार पौधे रोपे गये। अभियान के अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री श्री रविंद्र चैबे, पीएचई मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने भी पौधे रोपे। इस मौके पर कातुलबोड में हुए आयोजन में दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा ने कहा कि पर्यावरण से जुड़े हुए आयोजनों में लोगों का जिस तरह से उत्साह दिख रहा है उससे लगता है कि अपनी प्रकृति को सहेजने के लिए हम पहले से कहीं अधिक उत्सुक हैं और इसके लिए प्रयत्नशील हैं। पिछले साल भी बड़े पैमाने पर पौधे लगाये गये थे, इसमें से अनेक पौधे इस साल बढ़ गये हैं। यह खुशी की बात है कि अभियान का फोकस वन होम, वन ट्री पर है अर्थात घर में भी हरियाली बहुत जरूरी है। भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि हर घर में एक पौधा जरूरी है यह पर्यावरण के प्रति हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी बताता है। हममें से हर कोई यदि अपने हिस्से का पौधा लगाएगा तो हरियाली का दायरा कितना बढ़ जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *