रायपुर। नगर निगम में जोन स्तर पर आंशिक फेरबदल हुआ है। आर.के. डोंगरे जोन 3 के कमिश्नर बनाए गए हैं। वर्तमान में डोंगरे निगम मुख्यालय में पदस्थ थे। वहीं जोन 3 के कमिश्नर महेन्द्र पाठक अब जोन 7 के कमिश्नर होंगे। जोन 7 के कमिश्नर एन.आर. रत्नेश को मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। निगम कमिश्नर प्रभात मलिक ने आज शाम इन तीनों अफसरों की पदस्थापना के आदेश जारी किए।
जोन स्तर पर आंशिक फेरबदल: डोंगरे रायपुर नगर निगम जोन 3 एवं पाठक जोन 7 कमिश्नर, रत्नेश मुख्यालय भेजे गए

