- पार्षद एव स्थानीय नागरिको से पूछे वार्ड की समस्या
- वार्डो में विकास कार्यो के लिए छोटी-छोटी समस्यओं जैसे नाली टूटी हुई,छोटी पुलिया डेमेज के अलावा अन्य को नजर अंदाज न कर कार्य करा कर मुझे अवगत कराएं -मेयर
- गली और मोहल्ले में 4 घंटे रहकर वार्ड पार्षद और लोगो से मुलाकात की और उनकी सनस्याओ से अवगत हुए।
तापस सन्याल/दुर्ग : निगम मेयर श्री धीरज बाकलीवाल ने आज वार्ड 09 गिरधारी नगर क्षेत्र गली – गली घूमकर समस्याओं का जायजा लिया।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित कर कहा छोटी-छोटी समस्यओं जैसे टूटी हुई नाली,पुलिया डेमेज के अलावा अन्य को अनदेखा न कर कार्य करते रहे। इस दौरान लोक कर्म शाला प्रभारी अब्दुल गनी,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,खेलखूद व शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया,वार्ड पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज,पूर्व पार्षद विजयंत पटेल,एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,उपअभियंता सुश्री स्वेता महलवार,मोहित गुप्ता,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, मनीष यादव,महामंत्री पप्पू श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा,राजकुमार पाली,एनी पीटर,अमोल जैन मायूब अली,आनंद कपूर,दुष्यंत देवांगन,के अलावा अन्य मौजूद थे। बारिश का पानी जाम होने की स्थिति बनती है ऐसे जगहो की साफ सफाई तत्काल कराए, संतोषी माता मंदिर गली में गंदा पानी आने की शिकायत,नालों में टोटी,सड़क में पाइप लाइन लीकेज,खम्बो पर लाइट,गिरधारी नगर विवेकानंद गली गली न0 3 पाइप लाइन स्टोरेशन ठीक से कराए,मंगल गली में सफाई व्यवस्था दुरुस्त तत्काल सफाई करवाए,गिरधारी नगर नाला के पास नाला किनारे हाई टेंशन तारो को व्यवस्थित कर निराकरण करें,लोगो ने नल कनेक्शन लगवाने के लिए कहा, भ्रमण के दौरान गिरधारी नगर नव निर्माण पानी टंकी पहुचकर निरीक्षण किए साथ ही पानी टंकी में मेन गेट न होने से शीध्र गेट लगवाने के लिए और पानी टंकी परिसर में गढ्ढे को बंद करने के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देशित किए।उन्होंने गली और मोहल्ले में 4 घंटे रहकर वार्ड पार्षद और लोगो से मुलाकात की ओर उनकी सनस्याओ से अवगत हुए।आरबी….

