क्राइम वॉच

सात लाख की ईमारती लकडी फर्नीचर मार्ट्स से जप्त

Share this
  • वन विभाग की छापेमारी में सागौन ,बीजा , साल प्रजाति की चिरान लकडी बरामाद

किरीट ठक्कर/गरियाबंद/छुरा। मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त जे.आर.नायक एवं वनमंडलाधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार वन अपराधों पर प्रभावी रुप से नियंत्रण करने के निर्देशों के अंतर्गत आज 26 जून 2021को उप वनमडलाधिकारी राजिम विश्वनाथ मुखर्जी के निर्देशन में वन परिक्षेत्र छुरा अंतर्गत छुरा नगर एवं पाण्डुका वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरखरा में वन परिक्षेत्र छुरा , पाण्डुका एवं परसुली के वन परिक्षेत्र अधिकारियों ने संयुक्त टीम बनाकर छुरा नगर स्थित वर्कशाप , दुकान तथा घर में तलाशी वारंट तामिल कर सर्च कार्यवाही की गई । इस कार्यवाही में प्रीतम साहू तेजराम साहू पिता उभेराम साहू निवासी ग्राम खरखरा में सागौन चिरान 39 नग 0.450 घ.मी. , बीजा चिरान 258 नग 2.460 घ.मी , साल चिरान 67 नग 0.823 घ.मी. कसही 15 नग 0.071 घ.मी. , हल्दू 2 नग 0.018 घ मी . कुल 381 नग 3.822 घ.मी. कुल राशि 4 लाख 2 हजार 52 रुपये की जप्त की गई। इसी तरह छुरा नगर के वार्ड नं 15 निवासी, संजय पटेल पिता भोजराम पटेल के फर्नीचर मार्ट से सागौन चिरान 1.146 घ.मी. , बीजा चिरान 136 नग 0.680 घ.मी , साल चिरान 35 नग 0.647 घ.मी. कुल 267 नग 2,473 घ.मी. कुल राशि 3 लाख 48 हजार 612 रुपये की जप्ती कार्यवाही की गई। छुरा आमापारा स्थित राजेन्द्र पिता मूलचंद साहू निवासी ग्राम खरखरा के फर्नीचर मार्ट से सागौन चिरान 01 नग 0.050 घ.मी. , बीजा चिरान 13 नग 0.082 घ.मी. , कुल 14 नग 0087 घ.मी. कुल राशि 9572.00 / महायोग : -662 नग 6.382 घ.मी. राशि 7 लाख 78 हजार 241 रुपये की जप्ती कार्यवाही की गई। वन विभाग के विभिन्न परिक्षेत्राधिकारीयों द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी सुयश धर दीवान , अशोक भट्ट , जयकांत गंडेचा , डिप्टी रेंजर जाकिर हुसैन सिद्दकी ( वनपाल ) डोमार सिंह साहू ( उप वनक्षेत्रपाल ) , दुर्गा प्रसाद दीक्षित ( वनपाल ) , शान्तनु कुमार शाण्डिल्य ( उप वनक्षेत्रपाल ) , टीकाराम वर्मा ( वनपाल ) , सखाराम नवरंगे ( उप वनक्षेत्रपाल ) , रमेश कुमार साहू ( वनपाल ) , डुमेश्वर सिंह साहू ( वनपाल ) , सरस्वती खाण्डे ( वनपाल ) एवं वन रक्षक , सुरक्षा श्रमिक सहित परसुली छुरा पाण्डुका वन परिक्षेत्र के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा । फर्नीचर मार्ट का लाईसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जा रही है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *